निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) का नाम उन निर्देशकों में शुमार है, जिनकी फिल्मों को दर्शकों ने वर्ल्डवाइड पसंद किया है। पहले जहां राजामौली की बाहुबली सीरीज ने देश विदेश में तहलका मचाया था तो वहीं अब उनकी फिल्म आरआरआर की रफ्तार नहीं रुक रही है। राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर फिल्म आरआरआर (RRR) ने पहले जहां भारत में बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया तो वहीं अब फिल्म विदेश में जलवा बिखेर रही है। आरआरआर का जापान (Japan) से कलेक्शन सामने आया है, जो बेहतरीन है।
जापान में जारी जलवा
एसएस राजामौली की आरआरआर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने में कामयाब रही और तब से यह रुकने का नाम नही ले रही है। फिल्म न केवल भारत में बल्कि जापान और दुनिया भर में भी दर्शकों का दिल जीता है। फिलहाल आरआरआर जापानी बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल चल रही है। फिल्म जापान बॉक्स ऑफिस पर एक उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही है, 122 हजार से अधिक फुटफॉल के साथ तीसरे हफ्ते (17 दिन) तक 185M ¥ का कलेक्शन कर चुकी है।
वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ का कलेक्शन
एसएस राजामौली के निर्देशन को दुनिया भर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट्स में उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में 1,200 करोड़ की कमाई की और एक भारतीय फिल्म के लिए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सेट किया, जिसमें तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म शामिल है।
अजय और आलिया का कैमियो
आरआरआर दो लेजेन्ड्री क्रांतिकारियों और 1920 के दशक में अपने देश के लिए लड़ने से पहले घर से दूर उनकी यात्रा के बारे में एक काल्पनिक कहानी है। तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित है। ये फिल्म 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट का कैमियो देखने को मिला था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।