पेटीएम, नायका जैसी कंपनियों के आईपीओ ने शेयर मार्केट के निवेशकों को निराश किया है। इन कंपनियों की अग्निपरीक्षा इस महीने है। नायका और पेटीएम (One 97 Communications Ltd) का लॉकइन पीरियड नवंबर 2022 में समाप्त हो रहा है। यानी इस समय-सीमा के बाद कई बड़े निवेशक अपना पैसा निकाल पाएंगे। बता दें, ब्लूमबर्ग के अनुसार करीब 14 अरब डॉलर की कीमत वाले शेयरों का लॉक-इन पीरियड समाप्त हो रहा है।
पेटीएम ने दिया है जोर का झटका
हाल ही में जिन टेक कंपनियों ने मार्केट में डेब्यू किया है उसमें सबसे अधिक की गिरावट पेटीएम के शेयरों में देखने को मिली है। अपने आईपीओ से कंपनी के शेयर 70 प्रतिशत तक नीचे आ गए हैं। कंपनी में सन्स सॉफ्ट ग्रुप कॉर्पोरेशन, Buffett’s Berkshire Hathaway Inc और Jack Ma’s Ant Group Co जैसी कंपनियों ने दांव लगाया है। 15 नवंबर 2022 को कंपनी के शेयरों पर अतिरिक्त दबाव बनेगा। जब करीब 4.3 अरब डॉलर के शेयर अनलॉक हो जाएंगे। यानी इनके निवेश 15 नवंबर के बाद इसे बेच पाएंगे।
IPO हो तो ऐसा! लिस्टिंग के दिन 200% का रिटर्न, निवेशकों की चांदी
नायका का भी लॉक इन पीरियड समाप्त होने के बाद दबाव में आ सकते हैं। कपंनी पिछले एक महीने कंपनी के शेयरों की कीमतो में 12 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, नायका लॉक इन पीरियड 10 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा है।
लॉक-इन पीरियड समाप्त होने के बाद दिग्गज निवेशक छोड़ देते हैं साथ?