गुजरात के अहमदाबाद जिले में आने वाली एलिसब्रिज विधानसभा सीट (Ellisbridge Assembly Constituency) सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की सीट है। एलिसब्रिज सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 44 है। 2017 के विधानसभा चुनाव में एलिसब्रिज सीट पर कुल 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें से तीन महिलाएं थीं।
1995 के बाद से यह सीट लगातार भाजपा के कब्जे में है। एलिसब्रिज गुजरात में भाजपा की सबसे मजबूत पकड़ वाली सीट में से एक मानी जाती है।
2017 में एलिसब्रिज विधानसभा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के राकेश शाह ने कांग्रेस के विजय कुमार रतिलाल दवे को 85 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल हासिल की थी। राकेश शाह को 1,16,811 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को महज 31,606 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
एलिसब्रिज सीट पर 2017 में कुल मतदाताओं की संख्या 2,44,140 थी, जिनमें से 1,21,201 महिलाएं, 1,22,919 पुरुष और 2 थर्ड जेंडर मतदाता थे। इनमें से केवल 1,56,065 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
कांग्रेस पार्टी ने इस बार भीखू दवे को अहमदाबाद शहर की एलिसब्रिज सीट से उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।
गुजरात में आमतौर पर सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के बीच आमना-सामना होता रहा है, लेकिन आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) चुनावी मैदान में एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।