भारत में कोलकाता, पटना, रांची, गुवाहाटी, कोहिमा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 4 से 5:30 बजे के बीच में चंद्र ग्रहण दिखाई दिया था। वहीं इन सबमें भारत में चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में सबसे पहले नजर आया था। वहीं बता दें कि इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया है। इसी के साथ सूतक काल भी समाप्त हो गया है।
भारत के इन शहरों में दिखाई दिया है चंद्र ग्रहण
इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में देखा गया था। साथ ही इस अद्भुत खगोलीय घटना को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और पर्थ में में भी देखा गया। इसके साथ इस चंद्र ग्रहण को जापान और चीन में भी देखा गया था।
बता दें कि चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल लग जाता है। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ पर पाबंदी लग जाती है। अब जब चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है तो मंत्रोचारण और विधि-विधान से देवालयों का शुद्धिकरण किया गया है। साथ ही उनके कपाट खोले गए हैं। इसके साथ यह भी बता दें कि आज कार्तिक पूर्णिमा पर्व भी मनाया जा रहा है।