बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए ये साल बहुत ही शानदार रहा है। इसी साल उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल सात फेरे लिए तो इसी साल दोनों की साथ में पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी रिलीज हुई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बेबी का स्वागत करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में पूरी हुईं थीं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब आलिया भट्ट की डिलीवरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके घर अब जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। इस खुश खबर के लिए फैंस और फैमिली और फ्रेंड्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया हॉस्पिटल पहुंच चुकी हैं।
आलिया भट्ट पहुंची अस्पताल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बन सकती हैं। लेकिन नई जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट कुछ देर में रिलायंस अस्पताल अपनी डिलीवरी के लिए पहुंचने वाली हैं। आपको बता दें कि ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में है। आलिया के अस्पताल में भर्ती होने का सीधा सा मतलब है कि आलिया किसी भी समय अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यह खबर जाहिर तौर पर उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी।
शादी के 2 महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी की आलिया भट्ट ने की थी घोषणा
बता दें कि आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही यानी कि 27 जून 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए सोनोग्राफी के एक पोस्ट के साथ अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी अपने फैंस को दी थी। अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी लगातार फिल्मों में एक्टिव रहने वाली आलिया हाल ही में पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थीं। इसके अलावा बेबी के जन्म से पहले आलिया भट्ट ने अपने पुराने सभी प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है।