Monday, December 11, 2023
  • Login
News4 Hindustan
  • National
  • Business
  • World
  • Election
    • गुजरात चुनाव 2022
    • हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
  • Entertainment
    • PHOTOS
    • TV
  • Lifestyle
No Result
View All Result
News4 Hindustan
  • National
  • Business
  • World
  • Election
    • गुजरात चुनाव 2022
    • हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
  • Entertainment
    • PHOTOS
    • TV
  • Lifestyle
No Result
View All Result
News4 Hindustan
No Result
View All Result

Home » हिमाचल की ‘हॉट सीट’ शिमला शहरी में रोचक मुकाबला, सुर्खियों में भाजपा का करोड़पति 'चायवाला'

हिमाचल की ‘हॉट सीट’ शिमला शहरी में रोचक मुकाबला, सुर्खियों में भाजपा का करोड़पति 'चायवाला'

November 9, 2022
in हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
0
Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश की हॉट सीटों में से एक शिमला शहरी में ‘चायवाले’ के नाम से सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के संजय सूद का मुकाबला कांग्रेस के हरीश जनारथा से होगा। हालांकि शहर के डिप्टी मेयर रहे टिकेंद्र पंवर माकपा की टिकट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश करेंगे। इस सीट पर पिछले 15 वर्षों से भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस उम्मीदवार हरीश जनारथा पिछले दो विधानसभा चुनाव यहां कम अंतर से हार गए थे। वर्ष 2012 के विस के चुनाव में उन्हें मात्र 628 मतों और वर्ष 2017 के चुनाव में 1903 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। 

RELATED POSTS

Explainer: कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को ही क्यों चुना हिमाचल का सीएम? जानें कारण

कांग्रेस ने हिमाचल और गुजरात चुनाव में खर्च किए ₹130 करोड़, BJP ने कितना किया?

पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने निर्दलीय लड़ा था। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबी होने की वजह से इस बार वह कांग्रेस की टिकट झटकने में कामयाब हो गए। आम जनता में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए कांग्रेस ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। वहीं, भाजपा ने चौंकाते हुए जीत की हैट्रिक लगाने वाले कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज को शहर से सटे कुसुम्पटी हल्के भेज दिया। उनकी जगह प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष व पुराने कार्यकर्ता संजय सूद को शिमला शहरी से उतारा गया है। 

पुराने बस अड्डे पर चाय की दुकान करने वाले संजय सूद का यह पहला चुनाव है। भाजपा ने जातीय समीकरणों का फायदा उठाने के लिए संजय सूद पर दांव खेला है, क्योंकि शहर में सूद समुदाय के मतदाताओं की तादाद हजारो में है। वहीं कांग्रेस ने ऊपरी शिमला के लोगों के मतों को खींचने के लिए रोहड़ू से ताल्लुक रखने वाले हरीश जनारथा को टिकट दी है। शिमला शहर में ज्यादातर मर्तबा ऊपरी शिमला से सम्बंध रखने वाला उम्मीदवार ही विजयी रहा है। इसकी वजह यह है कि शहर में बड़ी संख्या में ऊपरी शिमला के लोग रहते हैं। इससे उलट भाजपा ने पहली बार सूद समुदाय के व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाने का जोखिम उठाया है। 

भाजपा के एक स्थानीय नेता कहते हैं कि जातीय समीकरण साफ तौर पर हमारे पक्ष में हैं। शहर में सूद वोटों की खासी संख्या है। संजय सूद का ससुराल ऊपरी शिमला के रामपुर में है। ऐसे में ऊपरी शिमला के भी हमें अच्छे खासे वोट हमें मिलने वाले हैं। उनका कहना है कि भाजपा ने एक चाय वाले को टिकट दी है, जो केवल भाजपा में ही संभव है। वहीं कांग्रेस के एक स्थानीय नेता इस बात से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हरीश जनारथा की लोगों के बीच अच्छी पकड़ है। वह दो चुनाव मामूली अंतरों से हारे हैं। 

इस सीट पर माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और इस बार जीत भारी मतांतर से होगी। शिमला शहरी सीट पर माकपा पिछले दो चुनावों से चार से सात हजार वोट लेकर निर्णायक भूमिका निभा रही है। माकपा उम्मीदवार टिकेंद्र पंवर शहर के डिप्टी मेयर रह चुके हैं और उनकी युवाओं व बुद्धिजीवियों में अच्छी पकड़ है। राजनीति पंडितों की मानें तो टिकेंद्र पंवर कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे, जिसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। वर्ष 1993 के विधानसभा चुनाव में माकपा यहां जीत का झंडा गाड़ चुकी है। शिमला शहर के विधानभसा क्षेत्र में नगर निगम के 22 वार्ड आते हैं। कुल मिलाकर भाजपा जहां नए चेहरे को उतारकर अपने गढ़ को सुरक्षित रखने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए है। वहीं कांग्रेस ने हरीश जनारथा को उम्मीदवार बनाकर वीरभद्र फैक्टर को भुनाने की कोशिश की है। शिमला शहरी सीट पर सात उम्मीदवार मैदान में हैं।

आंकड़ों पर एक नजर 
कुल मतदाता- 48503
पुरुष मतदाता- 25308
महिला मतदाता- 23195
कुल उम्मीदवार- सात

शिमला में भाजपा के चाय वाला 2.70 करोड़ का मालिक
भाजपा ने शिमला शहर में भाजपा का चाय वाला उम्मीदवार करोड़पति है। दरअसल भाजपा ने ओल्ड बस स्टैंड में चाय की दुकान करने वाले संजय सूद को टिकट दी है। संजय सूद चाय वाले के नाम से भाजपा में सुर्खियां वटोर रहे हैं। रोचक बात यह है कि नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपति 2.70 करोड़ रुपए दिखाई है। इसमें एक करोड़ की चल और 1.70 करोड़ की अचल संपति है। हलफनामे के मुताबिक संजय सूद की चल संपति में उनके पास 53.94 लाख, पत्नी के पास 45.75 लाख और बच्चे के पास 1.55 लाख जमा हैं। संजय सूद के पास 40 हजार और पत्नी के पास 15 लाख के जेवर हैं। इसके अलावा उनके पास एक मारुति कार है। वहीं उनकी पत्नी के पास 13 लाख की लग्जरी कार है। संजय सूद के चार बैंक खातों में चार लाख से अधिक राशि जमा है। नामांकन के दौरान उनके पास 1.1 लाख और पत्नी के पास डेढ लाख रुपये थे। संजय सूद की अचल संपति में रामपुर में 25 लाख की कृषि भूमि, खलीनी में साढ़े सात लाख की गैर कृषि भूमि के अलावा डेढ़ करोड़ का रिहायशी भवन है। उनकी पत्नी की अचल संपति 25 लाख है। संजय सूद ने वर्ष 1986 में बीए की है।

कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश जनार्था की संपति 4.66 करोड़ 
कांग्रेस प्रत्याशी व शिमला नगर निगम के पूर्व उपमहापौर टिकेंद्र पंवर भी करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में आते हैं। चुनावी हलफनामे पर नजर डालें तो उनका परिवार 4.66 करोड़ की संपति का मालिक है। इनमें 2.36 करोड़ की चल और 2.30 करोड़ की अचल संपति है। हरीश जनार्था के पास तीन गाड़ियां, एक जीप और एक बुलेट है। उनकी पत्नी के पास भी एक कार है। हरीश जनार्था के पास साढ़े सात लाख और पत्नी के पास 10 लाख के जेवर हैं। उनके नाम 2.21 करोड़ और पत्नी के लरम 15.15 लाख की चल संपति है। हरीश जनार्था के नाम कृषि भूमि नहीं है। हालांकि उनकी 60 लाख की गैर कृषि भूमि है। उनका चंड़ीगढ़ में एक फलैट है, जिसकी कीमत 50 लाख है। हरीश जनार्था पर 30 लाख की देनदारियां भी हैं। उन्होंने वर्ष 1986 में पंजाब विवि से बीए की है।

माकपा के टिकेंद्र पंवर के नाम 4.34 करोड़
माकपा प्रत्याशी व शिमला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर 4.34 करोड़ की संपति के मालिक हैं। उनकी 34.85 करोड़ की चल एवं 4 करोड़ की अचल संपति है। नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी है। टिकेंद्र पंवर की चल संपति में दो सेविंग बैंक खाते और आठ एफडीआर में पैसे जमा हैं। अचल संपति में उनके नाम दो करोड़ की कृषि भूमि और पत्नी के नाम दो करोड़ का रिहायशी भवन है। 51 वर्षीय टिकेंद्र पंवर ने वर्ष 1992 में हिमाचल विवि से बीए की है। इसके अलावा उन्होंने सिंगापुर से अर्बन स्टडीज में डिप्लोमा भी किया है।

ShareTweetPin

Related Posts

Explainer: कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को ही क्यों चुना हिमाचल का सीएम? जानें कारण
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

Explainer: कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को ही क्यों चुना हिमाचल का सीएम? जानें कारण

by Political Desk
September 15, 2023
कांग्रेस ने हिमाचल और गुजरात चुनाव में खर्च किए ₹130 करोड़, BJP ने कितना किया?
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

कांग्रेस ने हिमाचल और गुजरात चुनाव में खर्च किए ₹130 करोड़, BJP ने कितना किया?

by super
June 8, 2023
जयराम ठाकुर ने 35 लाख तो CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 लाख खर्चकर जीता हिमाचल विधानसभा चुनाव हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू चार महीने पहले हुए सम्पन्न हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार पर सबसे कम खर्च करने वाले उम्मीदवार हैं। सुक्खू नादौन सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे।Sun, 23 Apr 2023 12:10 PM

April 24, 2023
Himachal Next CM: ड्राइवर के बेटे और कभी दूध बेचने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का ऐसा रहा है सियासी सफर
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

Himachal Next CM: ड्राइवर के बेटे और कभी दूध बेचने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का ऐसा रहा है सियासी सफर

by Political Desk
February 12, 2023
CM सुक्खू ने सभी को साधा, प्रतिभा सिंह भी गदगद; समझें हिमाचल कैबिनेट गठन के सियासी मायनेकैबिनेट में 7 विधानसभा सीटों वाले शिमला को 3 मंत्री मिले हैं। वहीं 15 सीटों वाले कांगड़ा जिला के खाते में एक ही मंत्री पद गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को भी मंत्रिमंडल में कोई तरजीह नहीं मिली है।Sun, 08 Jan 2023 06:27 PM

January 9, 2023
Sukhwinder Singh Sukhu Oath : सुविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली शपथSukhwinder Singh Sukhu : सुखविंदर सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री तौर पर शपथ ग्रहण की। वहीं  मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।Sun, 11 Dec 2022 02:36 PM

December 30, 2022
सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने पर पैतृक गांव में जश्न का माहौल, लोगों ने लगाई ये उम्मीदरविवार को शिमला के रिज मैदान में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की उपस्थित में प्रदेश के 15वें मुख्यंत्री के रूप में शपथ ली तो पार्टी के साथ-साथ  उनके पैतृक गांव में भी जश्न का माहौल रहा।Sun, 11 Dec 2022 03:08 PM

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सुक्खू-प्रतिभा-विक्रमादित्य, हिमाचल कैबिनेट पर राहुल से क्या हुई बात?राजीव शुक्ला भी यात्रा में मौजूद रहे। हिमाचल के वरिष्ठ नेताओं का राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ने पर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस दौरान हिमाचल कैबिनेट के नामों को लेकर भी…Fri, 16 Dec 2022 12:08 PM
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

हिमाचल की जनता से कांग्रेस ने किये हैं कितने वादे, कैसे होंगे पूरे, क्या बोले सुक्खू और प्रियंका, सब जानिएहिमाचल प्रदेश की जनता से कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस की सरकार इन वादों को कैसे पूरा करेगी, यह एक बड़ा सवाल है। कांग्रेस के नेताओं ने इस बारे में क्या कहा इस रिपोर्ट में जानिए….Sun, 11 Dec 2022 03:25 PM

by super
December 29, 2022
मुकेश अग्निहोत्री ने ली हिमाचल के उपमुख्यंत्री पद की शपथ, सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बताई अपनी जोड़ी नंबर-1हिमाचल प्रदेश में 5 साल बाद फिर से कांग्रेस ने वापसी की है। 68 में से 40 सीट जीतने के बाद आज शिमला के रिज मैदान में चल रहे शपथग्रहण समारोह में मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यंत्री के रूप में शपथ ली।Sun, 11 Dec 2022 03:25 PM

December 28, 2022

RECOMMENDED

शारदीय नवरात्रि शुरू से पहले ही घर से निकाल दें ये चीजें, मां अंबे हो सकती हैं नाराज

शारदीय नवरात्रि शुरू से पहले ही घर से निकाल दें ये चीजें, मां अंबे हो सकती हैं नाराज

October 5, 2023
ghum hai kisikey pyaar meiin serial aaj ka episode written update ishaan will take action against savi

ghum hai kisikey pyaar meiin serial aaj ka episode written update ishaan will take action against savi

October 5, 2023

MOST VIEWED

  • क्रेडिट कार्ड से इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की फीस भरने का सकेन्डल कैसे होता है ? आज हम आपको ऐसे ही एक स्कैम के बारेमे बताएंगे।

    क्रेडिट कार्ड से इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की फीस भरने का सकेन्डल कैसे होता है ? आज हम आपको ऐसे ही एक स्कैम के बारेमे बताएंगे।

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुजरात चुनाव 2022: आदिवासी वोट पर पार्टियों की नजर, बीटीपी ने उतारे अपने उम्मीदवार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Uorfi Javed: नमकीन के पैकेट से बनी ड्रेस पहनकर निकलीं उर्फी जावेद, फिर खुद ही लगी खाने, वीडियो हुआ वायरल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अशोक गहलोत वडोदरा में बेरोजगारों से मिले, दिया ये आश्वासन ।

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Gujarat Chunav: कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जारी की 22 सूत्रीय ‘चार्जशीट’, क्या है वजह, यह भी बताया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
News4 Hindustan

CATEGORY

  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • food
  • Health
  • Lifestyle
  • National
  • PHOTOS
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • TV
  • UTTAR PRADESH
  • Vairal
  • World
  • गुजरात चुनाव 2022
  • हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

शारदीय नवरात्रि शुरू से पहले ही घर से निकाल दें ये चीजें, मां अंबे हो सकती हैं नाराज

ghum hai kisikey pyaar meiin serial aaj ka episode written update ishaan will take action against savi

9800mAh बैटरी वाला Samsung का नया टैब, वनप्लस पैड से होगी सीधी टक्कर

Many banks changed FD interest rates before the monetary policy review meeting

Amar Akbar Anthony writer Prayag Raj passes away Amitabh Bachchan Anil Kapoor express grief

क्या टाइट हाई-वेस्ट जींस बिगाड़ सकती है आपकी सेहत? जानें क्या होते हैं साइड इफेक्ट्स

No Result
View All Result
  • National
  • World
  • Politics
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Lifestyle
  • Travel
  • Tech
  • Health
  • Food
  • हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
  • गुजरात चुनाव 2022

© 2022 Media Man - Hindi news portal by News4Hindustan.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.