Farmani Naaz News: सिंगर फरमानी नाज (Farmani Naaz) एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। उनके भाई और जीजा को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि पिता फरार हैं। इनपर सरिया चोरी और लूटपाट का आरोप है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने फरमानी नाज के भाई और जीजा समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक महिंद्रा पिकअप और लूटा गया सरिया भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि मेरठ के सरधना में टेहरकी गांव में कुछ दिन पहले बदमाशों ने एक निर्माणाधीन साइट से कई कुंतल सरिया लूट लिया था। इसके बाद 6 नवंबर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब एक पिकअप को पकड़ा तो पूरी घटना का खुलासा हुआ।
पुलिस का दावा है सिंगर फरमानी नाज (Farmani Naaz) का सगा भाई अरमान इस गिरोह का सरगना है। पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी लूटपाट में साथ देते थे। अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज, शाकिर, मोनू, इरशाद, फिरोज, शारुक, आरिफ, अरमान रूप में की गई है।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फ़ैल गई और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। @Mo_Jishan2 यूजर ने लिखा कि पिता और जीजा लुटेरे हैं तो इसमें फरमानी नाज की क्या गलती हैं, उसके नाम को लोग इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? फरमानी की तस्वीर और नाम इस्तेमाल किये जाने पर राजीव दत्त पाण्डेय ने लिखा कि सिंगर फरमानी नाज के भाई-पिता और जीजा पर सरिया लूट का आरोप है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, कहीं कोई साजिश तो नहीं?
गिरफ्तार आरोपियों के नाम के साथ फरमानी नाज की तस्वीर शेयर करने पर एक यूजर ने लिखा कि क्या यह सिंगर (फरमानी नाज) भी वारदात में शामिल होती थीं? अगर नहीं तो परिवार के कर्म के लिए उसे क्यों बदनाम कर रहे हो?