हनीमून के लिए मालदीव एक ड्रीम डेस्टिनेशन है। ये जगह दुनिया भर के लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। कुछ लोग हनीमून के अलावा यहां पर हॉलीडे के लिए भी जाते हैं। इस जगह पर पूरे साल लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से अप्रैल तक है। इन महीनों में बारिश या तो बहुत कम होती है या फिर बिल्कुल भी नहीं होती। अगर आप मालदीव घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां देखें फुल डिटेल्स-
वीजा- मालदीव जाने के लिए भारतीयों को पहले से वीजा अप्लाई करने की कोई जरूरत नहीं होती है। यहां पहुंचने पर आपको ऑन अराइवल वीजा मिल जाता है, जो 30 से 90 दिन का होता है। इसके लिए आपको बस वैलिड पासपोर्ट और टिकट की जरूरत होती है।
होटल/रिसोर्ट- मालदीव एक लग्जरी डेस्टिनेशन है, लेकिन फिर भी यहां बजट में घूमना या रहना हो सकता है। अगर आप लग्जरी ट्रिप पर जा रहे हैं तो यहां आपको कई प्राइवेट आइलैंड हैं, यहां पर इंटरनेशनल रिजॉर्ट और होटल्स मौजूद हैं। अगर आपको बजट में ट्रिप करनी है तो माले में कई होमस्टे और बजट होटल आपको मिल सकते हैं।
टिकट- अगर पार्टनर के साथ मालदीव पर जा रहे हैं तो पहले से ही यहां के लिए टिकट बुक करें। आप नई दिल्ली से माले तक के लिए टिकट बुक करें। यहां पहुंचने के लिए आपको सीधी उड़ान मिलेगी जो चार घंटे में आपको पहुंचा देगी।
हनीमून के लिए विदेश ही जाना है तो देखें रोमांटिक डेस्टिनेशन, ये हैं बेस्ट और सस्ती जगह