छोटी-छोटी आदतों को फॉलो करके हम हेल्दी रह सकते हैं। जैसे, अगर आप सुबह उठकर एक गिलास पानी पी लेते हैं, तो इससे न सिर्फ आपका डाइजेशन बेहतर होता है बल्कि इससे आपकी स्किन भी ग्लोइंग बनती है क्योंकि रोजाना खाली पेट गिलास पानी पीने से आपके शरीर से सारे टॉक्सिक शरीर से बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में आपको सुबह उठकर कुछ आदतें जरूर फॉलो करनी चाहिए। इन आदतों को फॉलो करने के बाद 7-8 दिनों में ही रिजल्ट देखने को मिल जाएगा।
सुबह उठते ही दोनों हाथों से आंखों को कवर करना
सुबह की शुरुआत एक्टिव करने के लिए आपको आंखों को दोनों हाथों से कवर करके दो मिनट तक इसी मुद्रा में बैठना है। इससे आपको काफी रिलेक्स फील होगा। इसके बाद बिस्तर से नीचे उतरें और दूसरे काम करें।
खाली पेट एक गिलास पानी पिएं
सुबह उठकर खाली पेट पानी पिएं। इससे सभी टॉक्सिक शरीर से बाहर निकल जाते हैं। जरूरी नहीं है कि आप गुनगुना पानी या गरम पानी में नींबू-शहद डालकर पिएं, बल्कि आप नॉर्मल पानी भी पी सकते हैं।
आंखों पर मारें पानी के छींटे
आपको मुंह धोते समय आंखों पर पानी के छीटें मारने हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप मुंह में पानी रखकर कम से कम 20-30 बार आंखों पर पानी के छीटें मारें। इसके बाद पानी थूक दें।
चुकंदर या गाजर का जूस
सर्दियों के समय दिन की शुरुआत चुकंंदर या गाजर के जूस से करें। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ओवरऑल बॉडी के लिए बहुत ही अच्छा होता है। गर्मियों में एलोवेरा, आंवला जूस सबसे अच्छा होता है।
बच्चों को बचपन में ही सिखाएं ये हेल्दी हैबिट्स