कई फिल्मी एक्टर्स की शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव आए, लेकिन कुछ ही ऐसे हैं जो खुद इस बारे में बात करते हैं। उन्हीं में से एक हैं अभिनेता संजय खान। जिन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के बारे में और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता-फिल्म निर्माता संजय खान और उनकी पत्नी जरीन खान ने शेयर किया कि एक बार उनका रिश्ता टूटने की कगार पर था। खासकर बाहरी लोगों को ऐसा लगने लगने लगा था।
सिमी ग्रेवाल के शो में संजय खान की पत्नी जरीन खान ने बताया,”एक समय ऐसा था जब कई लोगों को लगने लगा था कि मेरी शादी खतरे में हैं। हालांकि मुझे ऐसा कभी नहीं लगा।”
इसपर संजय ने हामी भरते हुए कहा,”मुझे कभी खतरा नहीं लगा। मैं अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करता हूं।” बता दें कि संजय को लेकर खबर थी कि जब जरीन खान उनके बच्चे की मां बनने वाली थीं, उस वक्त संजय का अफेयर अपनी को-एक्ट्रेस से चल रहा था। खबर थी कि संजय खान का अफेयर जीनत अमान के साथ था।
संजय खान की पत्नी को था यकीन
जरीन खान ने कहा कि उन्हें अपने संजय खान पर यकीन था। उन्होंने कहा,”मैं अपने पति को जानती थी। हो सकता है वो थोड़ा बहुत लड़खड़ा गए हों, लेकिन एक एक्टर की पत्नी होने के नाते आपको धैर्य और हिम्मत रखना चाहिए। आपको विश्वास होना चाहिए कि वो आपके पास वापस आएंगे। बच्चे बहुत छोटे थे ये जानने के लिए कि क्या हो रहा है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि वो पहली महिला नहीं थी जो उनेके प्यार में थी, बहुत सारी महिलाएं थीं, लेकिन वो हमेशा मेरे थे।”
संजय खान और जरीन खान ने साल 1966 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों के बीच 5 साल का अंतर था। जरीन खान केवल 20 साल की थीं, जबकि संजय 25 साल के थे। दोनों क चार बच्चे हैं, फराह खान अली, सिमोन अरोड़ा, सुजैन खान और जायद खान।
बता दें कि एक वक्त था जब संजय खान और जीनत अमान के अफेयर की चर्चा मनोरंजन की दुनिया में छाई हुई थी। जीनत का दिल शादीशुदा संजय पर आ गया था। हालांकि कुछ ही समय बाद उनके रिश्ते में खटास आ गई।