Tuesday, December 12, 2023
  • Login
News4 Hindustan
  • National
  • Business
  • World
  • Election
    • गुजरात चुनाव 2022
    • हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
  • Entertainment
    • PHOTOS
    • TV
  • Lifestyle
No Result
View All Result
News4 Hindustan
  • National
  • Business
  • World
  • Election
    • गुजरात चुनाव 2022
    • हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
  • Entertainment
    • PHOTOS
    • TV
  • Lifestyle
No Result
View All Result
News4 Hindustan
No Result
View All Result

Home » भाजपा के गढ़ हमीरपुर में त्रिकोणीय मुकाबला, निर्दलीय बिगाड़ सकता है खेल

भाजपा के गढ़ हमीरपुर में त्रिकोणीय मुकाबला, निर्दलीय बिगाड़ सकता है खेल

November 7, 2022
in हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
0
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रभुत्व वाली हमीरपुर सदर सीट पर भाजपा और कांग्रेस को निर्दलीय इस बार कड़ी टक्कर देने के मूड में है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भाजपा ने मौजूदा विधायक नरेंद्र ठाकुर पर फिर से भरोसा जताया है तो कांग्रेस ने नए चेहरे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को चुनाव में उतारा है। पुष्पेंद्र वर्मा पूर्व मंत्री उद्योग मंत्री रणजीत वर्मा के सुपुत्र हैं और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। आरएसएस की विचारधारा से ताल्लुक रखने वाले आशीष शर्मा ने निर्दलीय ताल ठोक कर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। हमीरपुर हल्के में 35 वर्षीय आशीष शर्मा पिछले लंबे समय से सक्रिय हैं। विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला मंडलों के अलावा युवाओं में उन्होंने अच्छी पैठ बना ली है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो आशीष शर्मा भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। 

RELATED POSTS

Explainer: कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को ही क्यों चुना हिमाचल का सीएम? जानें कारण

कांग्रेस ने हिमाचल और गुजरात चुनाव में खर्च किए ₹130 करोड़, BJP ने कितना किया?

हमीरपुर सदर सीट पर पिछले 15 सालों से भाजपा का कब्जा है। आखिरी बार 2003 में ये सीट कांग्रेस की झोली में गई थी। तब कांग्रेस नेत्री अनिता वर्मा विजयी हुई थी। 2007 से 2012 तक भाजपा की उर्मिल ठाकुर और 2012 से 2017 तक पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल यहां से विधायक बने। वर्तमान में भाजपा के नरेंद्र ठाकुर विधायक हैं। नरेंद्र ठाकुर शांता सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ठाकुर जगदेव चंद के बेटे हैं। हमीरपुर के विकास में ठाकुर जगदेव चंद का अहम योगदान रहा है और अब उनकी राजनीतिक विरासत नरेंद्र ठाकुर सम्भाल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस में उम्मीदवार चयन को लेकर वरिष्ठ नेताओं के बीच घमासान मचा रहा। रोचक बात यह है कि नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कांग्रेस ने पुष्पेंद्र वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया। 

आशीष शर्मा भाजपा और कांग्रेस दोनों से टिकट की कोशिश करते रहे, लेकिन बात नहीं बनने पर उन्होंने निर्दलीय नामांकन भरकर दोनों प्रमुख दलों की चिंता बढ़ा दी। हमीरपुर हल्के के सामाजिक ताने-बाने की बात करें, तो यहां हर जाति समुदाय के लोग हैं, जिनमें राजपूत मतदाताओं की तादाद सर्वाधिक है और वे निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। इस सीट पर हर बार राजपूत उम्मीदवार ही विधायक बना है। 

चुनावी अखाड़े में उतरे तीनों प्रमुख उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

4.79 करोड़ के मालिक भाजपा के नरेंद्र ठाकुर
भाजपा के कदावर नेता रहे, शांता सरकार में कैबिनेट मंत्री व भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल ठाकुर जगदेव चंद के बेटे नरेंद्र ठाकुर दोबारा हमीरपुर सदर से चुनाव मैदान में हैं। मौजूदा भाजपा विधायक व उम्मीदवार 65 वर्षीय नरेंद्र ठाकुर करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में सम्मिलत हैं। वह 4.79 करोड़ की चल-अचल संपति के मालिक हैं। चुनावी हल्फनामे में नरेंद्र ठाकुर ने अपने परिवार की चल सपंति 86 लाख और अचल संपति 3.93 करोड़ दिखाई है। हल्फनामे में दिए गए संपति ब्यौरे के मुताबिक उनके पास डेढ़ लाख और पत्नी के पास 12 लाख के जेवर हैं। नरेंद्र ठाकुर के पास एक इनोवा और पत्नी के पास एक क्रेटा गाड़ी है। हालांकि दंपति ने ये गाड़ियां लोन पर ली हैं। नरेंद्र ठाकुर की चल संपति में सेविंग के नाम पर छह बैंक खाते और पालिसियां हैं। अचल संपति में उनके नाम सुजानपुर तहसील के चायल, बड़ोग और री गांवों में 119 कनाल की कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 83 लाख है। उन्होंने वर्ष 1991 में हमीरपुर के पाश क्षेत्र हीरानगर में एक लाख रूपये में गैर कृषि भमि खरीदी थी। जिस पर उनका तीन मंजिला आलीशान मकान है। इसका बाजारी मूल्य दो करोड़ रूपये है। नरेंद्र ठाकुर पेशे से वकील हैं। उन्होंने वर्ष 1981 में हिमाचल विवि से एमकॉम और वर्ष 1984 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।

कांग्रेस के डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के नाम 3.44 करोड़ की संपति
हमीरपुर के चुनावी रण में पहली बार किस्मत आजमाने उतरे कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा हमीरपुर मेडिकल कालेज के डॉक्टर हैं। वह पूर्व उद्योग मंत्री रणजीत वर्मा के सुपूत्र हैं। रणजीत वर्मा सत्तर के दशक में हिमाचल सरकार में मंत्री रहे हैं। 47 वर्षीय डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के पास 3.44 करोड़ की चल एवं अचल संपति है। नामांकन के दौरान चुनाव आयोग में जमा हल्फनामे में उन्होंने अपनी चल संपति 1.08 करोड़ और अचल संपति 2.43 करोड़ दर्शाई है। पुष्पेंद्र वर्मा की पत्नी एनआईटी हमीरपुर में मेडिकल ऑफिसर हैं। चल संपति में पुष्पेंद्र वर्मा के नाम 37 लाख, पत्नी के नाम 48 लाख और बच्चों के नाम क्रमशः 17 लाख और आठ लाख विभिन्न बैंक खातों व पालिसियों में जमा हैं। इसके अलावा उनके नाम 2.13 करोड़ और पत्नी के नाम 29.94 लाख की अचल संपति है। हमीरपुर के झनियारा और गोपाल नगर में गैर कृषि भमि पर बने उनके दो भवनों का बाजारी मूल्य 1.37 करोड़ हैं। पत्नी के नाम नादौन के कोटलू में गैर कृषि भूमि है। हालांकि डॉक्टर दंपति के नाम कृषि भूमि व व्यवसायिक भवन नहीं है। डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने वर्ष 2021 में माकेंडेय यूनिवर्सिटी कुमारहट्टी सोलन से मेडिसन में एमडी की है।
 
35 वर्ष के निर्दलीय आशीष शर्मा का करोड़ों का कारोबार, 13.59 करोड़ के मालिक
भाजपा व आरएएसएस की विचारधारा के आशीष शर्मा टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय किस्मत आजमा रहे हैं। आशीष शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र जार के दामाद हैं। 35 वर्ष के आशीष शर्मा करोड़पति हैं। उनके पास अकूत संपति है। चुनावी हल्फनामे पर नजर डालें, तो आशीष शर्मा 13.59 करोड़ की संपति के मालिक हैं। उनके तीन स्टोन क्रशर हैं। आशीष शर्मा के पास 33 लाख की फारच्यून टोयटा कार, दो टिप्पर और एक जेसीबी है। उनकी 6.13 करोड़ की चल और 7.01 करोड़ की अचल संपति है। इसमें 3.37 करोड़ की अचल संपति खरीदी गई है। आशीष शर्मा के पास 5.54 एकड़ की कृषि भूमि है, जिसकी कीमत चार करोड़ से अधिक है। इसके अलावा उनके नाम 2.95 करोड़ की गैर कृषि भूमि भी है। चल संपति में उनके नाम 5.65 करोड़, पत्नी के नाम 44.71 लाख और बच्चे के नाम 2.45 लाख विभिन्न बैंक खातों, एफडीआर और पालिसियों में जमा है। उनके नाम से 15 सेविंग बैंक खाते और पांच एफडीआर व छह पालिसियां हैं। आशीष शर्मा ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। वर्ष 2009 में उन्होंने जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट से इलैक्ट्रानिक कमयूनिकेशन में बीटैक की है।

Continue Reading
ShareTweetPin

Related Posts

Explainer: कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को ही क्यों चुना हिमाचल का सीएम? जानें कारण
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

Explainer: कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को ही क्यों चुना हिमाचल का सीएम? जानें कारण

by Political Desk
September 15, 2023
कांग्रेस ने हिमाचल और गुजरात चुनाव में खर्च किए ₹130 करोड़, BJP ने कितना किया?
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

कांग्रेस ने हिमाचल और गुजरात चुनाव में खर्च किए ₹130 करोड़, BJP ने कितना किया?

by super
June 8, 2023
जयराम ठाकुर ने 35 लाख तो CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 लाख खर्चकर जीता हिमाचल विधानसभा चुनाव हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू चार महीने पहले हुए सम्पन्न हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार पर सबसे कम खर्च करने वाले उम्मीदवार हैं। सुक्खू नादौन सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे।Sun, 23 Apr 2023 12:10 PM

April 24, 2023
Himachal Next CM: ड्राइवर के बेटे और कभी दूध बेचने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का ऐसा रहा है सियासी सफर
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

Himachal Next CM: ड्राइवर के बेटे और कभी दूध बेचने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का ऐसा रहा है सियासी सफर

by Political Desk
February 12, 2023
CM सुक्खू ने सभी को साधा, प्रतिभा सिंह भी गदगद; समझें हिमाचल कैबिनेट गठन के सियासी मायनेकैबिनेट में 7 विधानसभा सीटों वाले शिमला को 3 मंत्री मिले हैं। वहीं 15 सीटों वाले कांगड़ा जिला के खाते में एक ही मंत्री पद गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को भी मंत्रिमंडल में कोई तरजीह नहीं मिली है।Sun, 08 Jan 2023 06:27 PM

January 9, 2023
Sukhwinder Singh Sukhu Oath : सुविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली शपथSukhwinder Singh Sukhu : सुखविंदर सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री तौर पर शपथ ग्रहण की। वहीं  मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।Sun, 11 Dec 2022 02:36 PM

December 30, 2022
सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने पर पैतृक गांव में जश्न का माहौल, लोगों ने लगाई ये उम्मीदरविवार को शिमला के रिज मैदान में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की उपस्थित में प्रदेश के 15वें मुख्यंत्री के रूप में शपथ ली तो पार्टी के साथ-साथ  उनके पैतृक गांव में भी जश्न का माहौल रहा।Sun, 11 Dec 2022 03:08 PM

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सुक्खू-प्रतिभा-विक्रमादित्य, हिमाचल कैबिनेट पर राहुल से क्या हुई बात?राजीव शुक्ला भी यात्रा में मौजूद रहे। हिमाचल के वरिष्ठ नेताओं का राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ने पर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस दौरान हिमाचल कैबिनेट के नामों को लेकर भी…Fri, 16 Dec 2022 12:08 PM
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

हिमाचल की जनता से कांग्रेस ने किये हैं कितने वादे, कैसे होंगे पूरे, क्या बोले सुक्खू और प्रियंका, सब जानिएहिमाचल प्रदेश की जनता से कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस की सरकार इन वादों को कैसे पूरा करेगी, यह एक बड़ा सवाल है। कांग्रेस के नेताओं ने इस बारे में क्या कहा इस रिपोर्ट में जानिए….Sun, 11 Dec 2022 03:25 PM

by super
December 29, 2022
मुकेश अग्निहोत्री ने ली हिमाचल के उपमुख्यंत्री पद की शपथ, सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बताई अपनी जोड़ी नंबर-1हिमाचल प्रदेश में 5 साल बाद फिर से कांग्रेस ने वापसी की है। 68 में से 40 सीट जीतने के बाद आज शिमला के रिज मैदान में चल रहे शपथग्रहण समारोह में मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यंत्री के रूप में शपथ ली।Sun, 11 Dec 2022 03:25 PM

December 28, 2022
News4 Hindustan

CATEGORY

  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • food
  • Health
  • Lifestyle
  • National
  • PHOTOS
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • TV
  • UTTAR PRADESH
  • Vairal
  • World
  • गुजरात चुनाव 2022
  • हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

शारदीय नवरात्रि शुरू से पहले ही घर से निकाल दें ये चीजें, मां अंबे हो सकती हैं नाराज

ghum hai kisikey pyaar meiin serial aaj ka episode written update ishaan will take action against savi

9800mAh बैटरी वाला Samsung का नया टैब, वनप्लस पैड से होगी सीधी टक्कर

Many banks changed FD interest rates before the monetary policy review meeting

Amar Akbar Anthony writer Prayag Raj passes away Amitabh Bachchan Anil Kapoor express grief

क्या टाइट हाई-वेस्ट जींस बिगाड़ सकती है आपकी सेहत? जानें क्या होते हैं साइड इफेक्ट्स

No Result
View All Result
  • National
  • World
  • Politics
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Lifestyle
  • Travel
  • Tech
  • Health
  • Food
  • हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
  • गुजरात चुनाव 2022

© 2022 Media Man - Hindi news portal by News4Hindustan.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.