Himachal Pradesh Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हिमाचल प्रदेश में आज बुधवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दो ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां की। लेकिन, हमीरपुर के सुजानपुर में आयोजित चुनावी रैली को बहुत ही खास माना जा रहा है। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो हमीरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा, और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कांग्रेस के राजिंदर राणा से चुनाव हार गए थे। हैरानी बात यह थी कि दोनों प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का अंतर महज 1900 का वोटों का ही था । पिछली हार से झटखा खाए धूमल इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरे हैं।
लेकिन, भाजपा ने धूमल के करीबी रणजीत सिंह को इस बाद टिकट दिया है। सिंह की जीत के लिए पूरा धूमल कैंप जोर लगाए बैठा है। पीएम मोदी की रैली के बाद अब भाजपा को भी जीत का कुछ एहसास जरूर होने लगा है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत का स्वाद चखने को मिलेगा?
या फिर एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर राजिंदर राणा सदन तक पहुंचते हैं? 2014 के उपचुनाव में भाजपा के नरेंद्र ठाकुर की जीत हुई थी। लेकिन, कांग्रेस में शामिल राजिंद्र ने 2012 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ चुनाव जीता था।
कांग्रेस पर जमकर किया प्रहार
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए हिमाचल प्रदेश में रिवाज तोड़ने की बात कही। कहा कि कई सालों के शासन में कांग्रेस ने हिमाचल के साथ छल किया है। कांग्रेस ने हिमाचल को हर बुनियादी चीज के लिए तरसा दिया था।
जबकि, भाजपा ने हिमाचल के घर-घर को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने का काम किया है। मोदी का कहना था कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ही हिमाचल प्रदेश में विकास कर सकती है।
रिटयार्ड सर्विसमेन को भी साधने की कोशिश
पीएम मादी ने चुनावी रैली में रिटयार्ड सर्विसमेन को भी साधने की पूरी कोशिश की है। कांग्रेस पर हमला बोलते ही पीएम मोदी का कहना था कि कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन देने पर सालों पर लगा दिए, लेकिन भाजपा की केंद्र में सरकार आते ही पूर्व सैनिकों की सालों पुरानी लंबित मांग को पूरा कर दिया गया।
भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच टक्कर
हिमाचल प्रदेश की सुजानपुर विधानसभा सीट जीतने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी-आप के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। भाजपा की ओर से रणजीत सिंह चुनावी मैदान में उतरे हैं, तो कांग्रेस ने राजिंदर सिंह राणा पर भरोसा जताया है। जीत का दावा कर रही आप की ओर से अनिल राणा भी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं।