नेशनल ज्योग्राफिक ने साल 2023 में घूमने के लिए दुनिया की 25 सबसे खूबसूरत जगहों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार, प्राकृतिक रूप से दुनिया में सबसे खूबसूरत जगह यूके का स्कॉटिश हाईलैंड है। वहीं, इटली का एपियन-वे संस्कृति के लिहाज से पहले स्थान पर है।
नेशनल ज्योग्राफिक ने इन जगहों को पांच श्रेणियों प्राकृतिक, पारिवारिक, साहसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक में बांटा गया है। प्रत्येक श्रेणी में पांच शहर रखे गए हैं। इन पांचों श्रेणियों में भारत की कोई भी जगह शामिल नहीं है। नेशनल ज्योग्राफिक ट्रैवल के वरिष्ठ संपादक एमी अलीपियो ने कहा, हमें उम्मीद है कि अगले साल इन जगहों पर पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।
प्राकृतिक रूप से सबसे खूबसूरत
1- स्कॉटिश हाइलैंड
2- बोत्सवाना
3- स्लोवेनिया
4- बिग बेंड नेशनल पार्क, टेक्सास
5- अज़ोरेस
एडवेंचर के लिए खूबसूरत जगह
1- न्यूजीलैंड
2- चोकक्विराओ, पेरू
3- यूटा
4- ऑस्ट्रियाई आल्प्सो
5- रेविलागिगेडो नेशनल पार्क, मेक्सिको
सांस्कृतिक रूप से खूबसूरत जगह
1- एपियन-वे, इटली
2- बुसान, दक्षिण कोरिया
3- लॉन्गमेन ग्रोटो, हेनान प्रांत, चीन
4- मिस्र
5- चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना
सामुदायिक रूप से खूबसूरत जगह
1- डोडेकेनीज द्वीप समूह, ग्रीस
2- मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन
3- अल्बर्टा, कनाडा
4- लाओस
5- घाना
पारिवारिक रूप से खूबसूरत जगह
1- त्रिनिदाद और टोबैगो
2- सैन फ्रांसिस्को क्रॉसटाउन ट्रेल, कैलिफ़ोर्निया
3- कोलंबिया
4- मैनचेस्टर, यूनाइटेड किंगडम
5- स्विट्जरलैंड
इसलिए हैं ये जगह खूबसूरत
– ग्रीस का डोडेकेनीज द्वीप समूह सामाजिक रूप से बहुत ही खास है, क्योंकि यहां महिलाओं का बोलबाला ज्यादा है। अद्वितीय भूविज्ञान के अलावा यहां कुछ सुरम्य छोटे गांव भी हैं। मंद्राकी और निकिया के गांव विशेष रूप से अपनी पारंपरिक वास्तुकला और महान विचारों के लिए जाने जाते हैं। ये द्वीप समूह लोगों के लिए स्वच्छ और शांतिपूर्ण हैं।
– प्राकृतिक रूप से स्कॉटिश हाईलैंड को बेहद खूबसूरत माना है, क्योंकि यहां देशी वनस्पतियों और जीवों के रहने के लिए कई काम शुरू किए गए हैं।
– अगर कोई साहसिक खेलों का शौकीन हैं तो न्यूजीलैंड से बेहतर कोई जगह नहीं होगी। बंजी जंपिंग से लेकर पर्वतारोहण, स्काइडाइविंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, कैन्यनिंग, पैराशूटिंग, कैविंग, जिप लाइनिंग तक का मजा आप वहां जाकर ले सकते हैं।
– बड़ी तादाद में पर्यटक इटली का एपियन-वे घूमने आते हैं। एपियन-वे रोम में सबसे प्रसिद्ध प्राचीन सड़क है, जो शहर को दक्षिण-पूर्वी इटली के ब्रिंडिसी से जोड़ती है। यह शहर फैशन, रोमन फूड और सिनेमा का शहर कहा जाता है।
– त्रिनिदाद और टोबैगो के लोग भारतीय संस्कृति और सभ्यता से आज भी गहराई से जुड़े हुए हैं। यहां हिन्दी बोली जाती है। विश्व बैंक के अनुसार, त्रिनिदाद और टोबैगो दुनिया की शीर्ष उच्च आय अर्थव्यवस्थाओं में 69वें स्थान पर है।