Best Places to Visit in Ayodhya: भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या दिवाली पर बेहद खूबसूरती से सजी होती है। इस जगह की चकाचौंद दिवाली के दौरान अलग ही होती है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं। मौजूदा समय में इस शहर में एक भव्य राम मंदिर बनाने का कार्य जारी है। वहीं, अगर आप धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं तो अयोध्या आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर इस बार आप इस जगह पर जा रहे हैं, तो यहां हम बता रहे हैं राम नगरी में घूमने की जगहों के बारे में।
अयोध्या में घूमने की जगह
1) राम जन्म भूमि
इस जगह को हिंदू देवता भगवान राम का जन्मस्थान माना जाता है। भारतीय महाकाव्य रामायण के अनुसार, भगवान विष्णु के सातवें अवतार राम के बारे में कहा जाता है कि वे अयोध्या की सरयू नदी के किनारे पले-बढ़े थे। यह हिंदू भक्तों के लिए एक पूजनीय स्थल है।
2) हनुमान गढ़ी
साईं नगर में स्थित, हनुमान गढ़ी हिंदू भगवान हनुमान को समर्पित 10 वीं शताब्दी का मंदिर है। यह अयोध्या के सबसे जरूरी मंदिरों में से एक है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर जाने से पहले हनुमान गढ़ी जाने की प्रथा है। ऐसा माना जाता है कि भगवान हनुमान अयोध्या की रक्षा करने वाले मंदिर स्थल पर रहते थे।
3) गुलाब बारी
गुलाब बारी वैदेही नगर में स्थित है। यह फैजाबाद (अवध) के तीसरे नवाब, नवाब शुजा-उद-दौला और उनके माता-पिता का मकबरा है। इस जगह को गुलाब के बगीचे के नाम से भी जाना जाता है।
4) त्रेता के ठाकुर
अयोध्या के नया घाट के पास स्थित त्रेता के ठाकुर मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भरत और सुग्रीव सहित कई मूर्तियां हैं। कहा जाता है कि इन मूर्तियों को एक ही काले बलुआ पत्थर से तराशा गया है। ऐसे में इस जगह के दर्शन तो बनते हैं।
5) कनक भवन
कनक भवन तुलसी नगर में राम जन्मभूमि के उत्तर-पूर्वी कोने की ओर स्थापित है। इस मंदिर को सोन-का-घर के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू देवता भगवान राम और उनकी पत्नी, देवी सीता को समर्पित एक पवित्र स्थल है।
6) नागेश्वरनाथ मंदिर
भगवान नागेश्वरनाथ के नाम पर स्थापित ये मंदिर अयोध्या में थेरी बाजार के पास है। ऐसा माना जाता है कि इसे भगवान राम के पुत्र कुश ने स्थापित किया था।
7) तुलसी स्मारक भवन म्यूजियम
माना जाता है कि 16वीं सदी के संत-कवि गोस्वामी तुलसीदास की स्मृति में स्थापित तुलसी स्मारक भवन वह जगह है जहां तुलसीदास ने रामचरित की रचना की थी। विशाल पुस्तकालय के अलावा, जो समृद्ध साहित्य का भंडार है, स्मारक में ‘अयोध्या अनुसंधान संस्थान’ नामक एक शोध केंद्र भी है। अगर आप अयोध्या जा रहे हैं, तो इस जगह पर जरूर जाएं।
8) बहू बेगम का मकबरा
फैजाबाद शहर में मकबरा रोड पर स्थित, बहू बेगम का मकबरा ‘पूर्व का ताजमहल’ के रूप में फेमस है। अद्वितीय मकबरा पूरे फैजाबाद में सबसे ऊंचा स्मारक है और अपनी गैर-मुगल स्थापत्य प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध है।
9) राम कथा पार्क
राम कथा पार्क अयोध्या में एक खूबसूरत पार्क है, जिसमें ओपन-एयर थिएटर और अच्छे लॉन हैं। यह भक्ति कार्यक्रमों, सांस्कृतिक प्रदर्शनों, धार्मिक कार्यक्रमों, नृत्य, कविता और कथा पाठ के लिए एक लोकप्रिय स्थल है। इस जगह पर जाकर आप यहां की खूबसूरती का मजा लें।
10) दशरथ भवन
शहर के केंद्र में स्थित दशरथ भवन, अयोध्या के शासक राजा दशरथ और भगवान श्री राम के पिता का मूल निवास है। बड़ा स्थान या बड़ी जगह के नाम से प्रसिद्ध, दशरथ महल में राजा राम के भव्य मंदिर हैं।
यह भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: राम जन्म भूमि से लेकर प्रयागराज तक, कम खर्च में पूरी होगी पावन स्थलों की यात्रा