Charu Asopa-Rajeev Sen Old Video: एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) की तल्खी की खबरों के बीच दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। अब भले ही दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हों, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके बीच का प्यार और विश्वास अटूट था। वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को ईमानदार बता रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो चारू-राजीव की शादी के कुछ दिन बाद का है। जिसमें चारू कह रही हैं,”ये बहुत प्यार करने और केयर करने वाले हैं। ये बहुत ईमानदार हैं। बहुत-बहुत ईमानदार हैं।” इसके बाद राजीव कहते हैं,”ये (चारू) बहुत ईमानदार हैं। ये हमेशा खुश रहने वाली इंसान हैं। मुझे एक चीज बहुत अच्छी लगती है चारू के बारे में कि मैं उनका बेस्ट फ्रेंड बन सकता हूं, बॉयफ्रेंड बन सकता हूं और अब पति भी।” ये कहकर वो हंसने लगते हैं।
अब क्या-क्या आरोप लगा रहे?
इस वीडियो में जिस तरह दोनों एक दूसरे की तारीफ कर रहे हैं और प्यार दिखा रहे है, अब हालात उससे बिल्कुल विपरीत हैं। चारू-राजीव की शादी में शुरू से ही दिक्कतें रही हैं। राजीव ने चारू को लेकर कहा था कि वो पहले भी शादीशुदा थीं और ये बात उनसे छिपाई गई। हालांकि चारू ने इस बात को नकार दिया था। उनका कहना था कि राजीव इसके बारे में पहले से जानते थे।
कई दिनों तक सोशल मीडिया के जरिए और इंटरव्यू में दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई दावे किये। हाल ही में चारू ने राजीव पर चीट करने, मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया। चारू ने कहा कि वो जानती हैं कि राजीव उन्हें लंबे समय से चीट कर रहे हैं, लेकिन उनके पास कोई सबूत नहीं है।
इसपर पलटवार करते हुए राजीव ने कहा था कि चारू ड्रामेबाज हैं और मीडिया की अटेंशन के लिए ये सब कर रही हैं। राजीव ने चारू के आरोपों के बाद लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग की। जिसके बाद चारू ने कहा कि वो इस टेस्ट के लिए तैयार हैं।
राजीव के आरोप पर चारू असोपा का जवाब:
चारू-राजीव का रिश्ता में आई खटास सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। दोनों एक दूसरे को लेकर नए-नए खुलासे कर रहे हैं। चारू ने बताया कि राजीव उनपर हद से ज्यादा शक करते थे। वो ऑडिशन के लिए भी जाती थीं तो राजीव शक किया करते थे।
करण मेहरा का नाम भी आया
राजीव ने पत्नी पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण मेहरा संग रोमांटिक रिलेशन होने की बात कही। उन्होंने कहा कि चारू की मां ने उन्हें दोनों के वॉयस नोट भेजे थे, जिसमें दोनों के रोमांस का पता चल रहा था। जब ये बात करण मेहरा को पता चली तो उन्होंने राजीव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की बात कही।