चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo के डिवाइसेज इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है और कंपनी ने Android 13 आधारित ColorOS 13 रोलआउट करना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन का अपडेट सभी नए-पुराने डिवाइसेज को नहीं मिलेगा। कंपनी ने उन डिवाइसेज की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें भारत में लेटेस्ट ColorOS वर्जन का अपलेट इस महीने मिलने लगेगा।
टेक कंपनी ने बताया है कि ColorOS 13 beta वर्जन का अपडेट 9 नवंबर, 2022 से Oppo Reno 6 Pro 5G, Oppo Reno 5 Pro 5G और Oppo F19 Pro+ के लिए रोलआउट होगा। इनके अलावा Oppo A74 को बीटा वर्जन का अपडेट 18 नवंबर से मिलना शुरू होगा।
Oppo Fantastic Days सेल में बंपर डिस्काउंट, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही हैं बड़ी डील्स